उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मलकानगिरि जिले के जिलाधिकारी आर विनिल कृष्ण को छोड़ने की नक्सलियों से अपील की है। इस मसले पर हंगामे के बीच आज प्रदेश विधानसभा का कामकाज भी स्थगित करना पड़ा।
पटनायक ने कहा कि श्रीकृष्ण को नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने नक्सलियों से आर वी कृष्ण को जल्द छोड़ने की अपील की है।
राज्य के मुख्य सचिव विजय पटनायक ने कहा कि सरकार नक्सलियों की माँगों सहित इस घटना के बारे में सभी सूचनाएँ एकत्रित कर रही है।
ज्ञातव्य है कि 40 से अधिक की संख्या में नक्सलियों ने का बाडापदा इलाके में श्रीकृष्ण का कल उस समय अपहरण कर लिया जब वह दो इंजीनियरों और गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के एक कार्यकर्ता के साथ बाडापदा ग्राम पंचायत में बैठक करने के बाद अन्य गाँवों के लिए जा रहे थे। नक्सलियों ने परिचय जानने के बाद उनमें से एक इंजीनियर और एनजीओकर्मी को छोड़ दिया था। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने छोड़े गए जूनियर इंजीनियर औश्र के हाथ खुद के अपहरण के बार में एक पत्र भेजा था।
इस मसले पर आज विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष कांग्रेस के सदस्यों ने आसन के नजदीक पहुँचकर शोरशराबा करना शुरू कर दिया। वे पटनायक की ओर से बयान इस मामले में बयान की माँग कर रहे थे।
इस बीच स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही 12 बजे के लिए स्थगित कर दी। इस बीच मल्कानगिरि से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शहर में तनाव व्याप्त है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं शिक्षण संस्थान बंद रहे। सड़कों पर वाहन नहीं दिखाई दिए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
कानपुर में राशन की दुकान व खुले बाजार में चीनी के मूल्यों में जबरदस्त अंतर के चलते कालाबाजारियों की चांदी है। जहां राशन की दुकान में इस समय...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आर्थिक नगरी मुंबई भारी बारिश से तरबतर हो गई तथा इस मौसम में उसके समुद्री तटों को सबसे बड़े ज्वार का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियो...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, जो पिछले चार दिन के अंदर हुआ। भारतीयों ने इन चार दिनों में दो बार दीवाली मनाई। पहले 30 मार्च को चिर-प्रतिद...
-
इंडोनेशिया के जावा में पिछले हफ्ते आए जबरदस्त भूकंप में 100 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.0 थी।...