स्कूली बच्चों के दिलों पर छाये ओबामा
भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी गर्मजोशी और आकषर्क व्यक्तित्व की बदौलत स्कूली बच्चों का दिल जीत लिया। ओबामा ने मुंबई और बाद में दिल्ली में स्कूली बच्चों के साथ वक्त बिताया।अमेरिका की प्रथम महिला और अपनी पत्नी मिशेल के साथ राष्ट्रीय राजधानी आए बराक ओबामा जब 16वीं शताब्दी की धरोहर हुमायूं के मकबरे पर गए तो उन्होंने वहाँ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अपने श्रमिकों के लिए तुगलकाबाद किले में चलाए जाने वाले अस्थायी स्कूलों के 15 बच्चों से करीब 10 मिनट तक मुलाकात की।ओबामा ने वहाँ बच्चों को तमगेनुमा चाँदी का सिक्का और अपने दस्तखत वाला एक चिह्न तोहफे में दिया। हर बच्चे से हाथ मिलाकर और उनका हालचाल पूछकर ओबामा ने सभी का दिल जीत लिया।12
वर्षीय विशाल ने कहा कि हम ओबामा के बारे में ज्यादा नहीं जानते लेकिन सिर्फ इतना पता है कि वह हिंदुस्तान के लिए अहमियत रखते हैं। हम उनसे हाथ मिलाकर बेहद खुश हैं। आज का दिन हमें हमेशा याद रहेगा।इससे पहले ओबामा ने मुंबई में भी कोलाबा के होली नेम स्कूल के बच्चों को प्रभावित कर दिया। इन बच्चों ने महाराष्ट्र के मछुआरों के समुदाय की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले ‘कोली’ लोकसंगीत पर नृत्य पेश किया।ओबामा दंपती प्रस्तुति के दौरान हाथों से ताल देते रहे। कुछ देर बाद मिशेल भी बच्चों के साथ शामिल होकर नृत्य करने लगीं। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने मजाकिया अंदाज में पूछा 'उन्होंने मुझसे नृत्य में शामिल होने को नहीं कहा।'फिर बच्चे ओबामा को भी नृत्य करने के लिए खींच लाए। एक छात्र ने कहा कि वे शक्तिशाली दंपती के रूप में नजर नहीं आ रहे थे, बल्कि हम में से ही एक लग रहे थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...