ओबामा को ‘खास’ तोहफा देंगी स्पीकर
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कल संसद दौरे के दौरान उन्हें एक खास तोहफा देंगी जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक होगा। इसके लिए स्पीकर ने प्रोटोकाल मंजूरी भी हासिल कर ली है।स्पीकर के करीबी सूत्रों ने बताया कि ओबामा को भगवान बुद्ध से जुडा उपहार दिया जाएगा जो भारतीय शिल्प कला का एक अनूठा नमूना होगा। बताया जाता है कि स्पीकर ने विशेष रूप से काफी विचार-विमर्श के बाद यह तोहफा देने का फैसला किया है।लोकसभा सचिवालय सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति कल सांसदों को संबोधित करने के बाद ‘गोल्डन बुक’ में भी हस्ताक्षर करेंगे, जिसे खास तौर पर भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। चौकोर आकार और हल्के पीले रंग की इस गोल्डन बुक का कवर खादी सिल्क से बना हुआ है जो महात्मा गांधी को काफी प्रिय थी। गौरतलब है कि ओबामा भी गाँधीजी के बड़े प्रशंसक हैं।गोल्डन बुक के कवर पर संसद की तस्वीर को गोल्डन कलर में छपवाया गया है। सांसद को संबोधित करने के बाद चाँदी की तश्तरी में रखी इस गोल्डन बुक पर ओबामा हस्ताक्षर करेंगे। हस्ताक्षर के लिए तश्तरी में मोंट ब्लैंक पेन रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय कक्ष में पहली बार गोल्डन बुक पेश की जा रही है और इसे भविष्य में भी ओबामा के स्तर के नेताओं के हस्ताक्षर के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।उधर संसद के वाच एंड वार्ड स्टाफ से ही कुछ मार्शलों का चयन ओबामा की अगुआई करने के लिए किया गया है। इनके लिए आफ व्हाइट रंग की नई ड्रेस डिजाइन करवाई गई है और ओबामा की अगवानी के लिए निकलने वाले जुलूस को लेकर इन सुरक्षाकर्मियों को मूक अभ्यास भी करवाया जा चुका है।सुरक्षाकर्मियों की ड्रेस डिजाइनिंग में फैब्रिक तथा कट का विशेष ध्यान रखा गया है और मार्शल भी इसे लेकर खासे उत्साहित हैं।ओबामा के संसद भवन दौरे का लोकसभा टीवी पर सीधा राष्ट्रीय प्रसारण किया जाएगा। इससे पूर्व इसी चैनल पर संसद के भव्य इतिहास और विशेष बैठकों को अब तक संबोधित कर चुके विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण भी होगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...