श्रीलंकाई ने रांगिरी दाम्बुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 36 रनों से हरा दिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए लेकिन पाकिस्तानी टीम ने 44.4 ओवर में 196 रन ही बना सकी।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था।
पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने सर्वाधिक 33, फवद आलम ने 31, शाहिद अफरीदी ने 27, मोहम्मद आमेर ने 23 और कामरान अकमल ने 20 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए शोएब मलिक (9), मोहम्मद यूसुफ (4), यूनुस खान (12), मिस्बाह उल हक (9) बुरी तरह नाकाम रहे।
श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने तीन विकेट चटकाए जबकि नुवान कुलशेखरा और मुथैया मुरलीधरन ने दो-दो विकेट लिए। सनथ जयसूर्या और लसित मलिंगा को एक-एक सफलता मिली।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...