18 जुलाई, 2010

अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मंडेला का जन्मदिन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला आज अपना 92वां जन्मदिन मना रहे है। पहली बार दुनिया भर में यह दिन नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन शांति और आजादी की दिशा में दक्षिण अफ्रीकी नेता के योगदान को याद किया जा रहा है।

पिछले साल संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की थी कि मंडेला के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय दिवस की तरह मनाया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दिन अपने समुदाय के लिए काम करे। खराब स्वास्थ्य के कारण मंडेला अब सार्वजनिक जीवन से अलग हो गए हैं और माना जा रहा है कि वे अपना जन्मदिन परिवार वालों के साथ ही मनाएंगे। मंडेला के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि छोटे छोटे बच्चों का साथ उन्हें अच्छा लगता है। इनके जन्मदिन पर पूरे विश्व से यह अनुरोध किया गया है कि इनके अपने जीवन के 67 वर्ष की सेवा के लिए सभी लोग रविवार को कम से कम अपना 67 मिनट समय पब्लिक सेवा में दें।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार