दिल्ली पुलिस ने तेल टैंकर में रखकर राजधानी में तस्करी के लिए लाए जा रहे करीब 500 किलोग्राम गांजे को जब्त कर लिया जिसकी कीमत एक करोड रूपए आंकी गई है। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एसआईटी अपराध शाखा) जोय टर्की ने कहा कि 495 किग्रा गांजे को एक टैंकर में रखकर उडीसा से दिल्ली लाया गया था। टैंकर को कल पश्चिमी दिल्ली के उत्तर नगर में नागरी डेरी के पास पकडा गया। टर्की ने कहा, हाल के वर्ष में यह पहली बार है जब दिल्ली में पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए प्रयुक्त तेल टैंकर को पकडा है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की पहचान पटना के रहने वाले इस कथित गिरोह के सरगना सुरेन्द्र राय (37) उसके चचेरे भाई पप्पू राय (35) टैंकर चालक आनंद प्रकाश (62) सहायक दागरू सिंह (55) और दिल्ली में कथित रूप से गांजे का धंधा करने वाले गुलशन (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि पिछले छह साल से इस धंधे में सक्रिय राय पटना में रहता है और उडीसा के दिलीप नाम के एक शख्स से गांजा खरीदता था। टर्की ने कहा, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। यह इस साल छठी बार दिल्ली की यात्रा पर आया था। वह रधुबीर नगर के रहने वाले गुलशन पर शहर में इसे बेचने के लिए भरोसा करता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...