शिल्पा और राज परिणय सूत्र में बँधे
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रविवार को परिणय सूत्र में बँध गईं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की लंबे समय से प्रतीक्षित शादियों में शुमार इस विवाह में शिल्पा ने लंदन स्थित व्यवसायी राज कुंद्रा को खंडाला में आयोजित एक भव्य समारोह में अपना जीवन साथी बना लिया।
महिला व्यवसायी किरण बावा के खंडाला स्थित विला में 34 वर्षीय अभिनेत्री ने पारंपरिक मेंगलूर के रीति रिवाज से करीबी मित्रों तथा परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में राज कुंद्रा के साथ विवाह रचाया।
ब्रिटेन के रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ से अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी बनने वाली अभिनेत्री के परिणय कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियाँ नदारद थी। इस निजी समारोह में बॉलीवुड से सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैक्की भगनानी और वासु भगनानी ने ही शिरकत की। मीडिया को इस विवाह समारोह से दूर रखा गया है।
दुल्हन शिल्पा ने फैशन डिजाइनर तरुण टहलियानी की डिजाइन की गयी स्वारोवस्की के क्रिस्टल वाली बरगंडी और लाल साड़ी पहनी थी और 33 वर्ष के दूल्हे राजा राज कुंद्रा ने शांतनु तथा निखिल की डिजाइन की गई मेहरुन तथा सुनहरी शेरवानी पहनी थी। इससे पहले कुंद्रा रथ लेकर विवाह स्थल पहुँचे थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...