मनमोहन की अमेरिका यात्रा संपन्न
वॉशिंगटन ।
परमाणु सुरक्षा पर शिखर बैठक में भाग लेने और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से वार्ता करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह बुधवार को यहाँ से ब्राजील के लिए रवाना हो गए।सिंह ने बातचीत में ओबामा से कहा था कि वे भारत को निशाना बनाने वाले लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकवादी संगठनों की नकेल कसने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाएँ।दो देशों की आठ दिन की अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव के तहत सिंह ब्रासीलिया के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ वे भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) की गुरुवार को और ब्राजील, रूस, भारत तथा चीन (ब्रिक) की आगामी शुक्रवार को होने वाली शिखर बैठक में भाग लेंगे।अपने चार दिन के अमेरिकी प्रवास के दौरान बीते रविवार ओबामा से हुई 50 मिनट लंबी बातचीत में प्रधानमंत्री ने जोर दिया था कि पाकिस्तान को मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करने की जरूरत है।पाकिस्तान से उठते आतंकवाद के बारे में सिंह ने कहा था कि दुभार्ग्य से मुंबई के आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की पाकिस्तान की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा था कि यहीं भारत और अमेरिका की भागीदारी भूमिका अदा कर सकती है।ब्राजील रवाना होने से पहले सिंह ने कहा कि ओबामा ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि भारत को पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली तक पहुँच मिलेगी। हेडली ने मुंबई हमलों के षड्यंत्र में संलिप्त होने की बात कबूल की है।भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा करते हुए दोनों नेताओं ने गत वर्ष नवंबर में आपसी मुलाकात के बाद रिश्तों में हुई ‘अच्छी प्रगति’ पर संतोष जाहिर किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...