पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने पाकिस्तान में अराजकता के लिए परवेज मुशर्रफ को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि वह पूर्व सैन्य शासक की नीतियों को समाप्त करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं.
पश्चिमोत्तर शहर की संक्षिप्त यात्रा पर आये शरीफ ने हाल के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास तानाशाह के अवैध और असंवैधानिक शासन के दौरान कोई काम नहीं रह गया था. पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में अराजकता मुशर्रफ के 10 साल के अवैध शासन और सैन्य शासन के दौरान राष्ट्रीय मुद्दों पर नीतियों में बदलाव के चलते हुई. शरीफ ने कहा कि वह किसी भी ऐसे फैसले में शामिल नहीं होंगे जो पाकिस्तान के हितों के विपरीत हो. उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन नेशनल रिकंसीलिएशन आर्डिनेंस के विरोध में है, जिसे मुशर्रफ ने कुछ राजनेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों को समाप्त करने के लिए जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि वह 17वें संविधान संशोधन के भी खिलाफ हैं जो राष्ट्रपति को अनेक शक्तियां प्रदान करता है.
शरीफ ने आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तानी बलों की भी तारीफ करते हुए कहा कि अब आतंकवादी भाग रहे हैं. उन्होने कहा, ‘‘पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के चलते काफी दुश्वारियां झेली हैं और वे देश को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.’’ शरीफ ने कहा, पूरा देश आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मुद्दे पर एक मत है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि जनता का समर्थन हासिल करने वाले नेता बेरोजगारी, मूल्यवृद्धि, कमजोर अर्थव्यव्यस्था, कानून और व्यवस्था जैसी समस्याओं के त्वरित हल निकाल सकेंगे.’’
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...