सोनिया गांधी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोसैया को शनिवार को पार्टी विधायक दल का नेता मनोनीत कर दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी के उत्तराधिकारी के मुद्दे को शांत कर दिया. दो महीने पूर्व रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी.
कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की शुक्रवार को हुई बैठक के एक दिन बाद गांधी ने 77 वर्षीय रोसैया का मनोनयन किया. सीएलपी ने उन्हें निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था. राज्य के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश सीएलपी के सर्वसम्मति प्रस्ताव के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने के रोसैया को आंध्र प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता मनोनीत किया है.’’
मोइली और वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी की गांधी के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की गई. रेड्डी के समर्थकों द्वारा ‘जगन बनें मुख्यमंत्री’ अभियान चलाने के कारण कांग्रेस विधायक दल के नेता का मुद्दा गंभीर हो गया था.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...