भारत सरकार के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार अमेरिका की हथियार लॉबी भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ाने की साजिश रच रही है।
हाल ही में प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन व चीन के राजदूत के बीच बैठक में यह बात सामने आई कि कोई तीसरा देश अपने हथियारों का बाजार बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के रास्ते में बाधाएँ खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। इस अभियान में अमेरिका की हथियार लॉबी भारतीय मीडिया के एक हिस्से का इस्तेमाल कर रही है।
जाँच के निर्देश : सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने देश की खुफिया एजेंसियों को इस बात की जाँच करने का निर्देश दिया है कि गलत खबरों के आधार पर चीन के खिलाफ युद्धोन्माद फैलाने का मीडिया अभियान किस तरह शुरू हुआ और इसके पीछे कौन है?
अमेरिकी रक्षा उद्योग चिंतित : भारत-चीन के बीच व्यापार जिस गति से बढ़ा, उससे अमेरिकी रक्षा उद्योग की चिंता बढ़ी है। आर्थिक संकट के बावजूद अमेरिका के रक्षा निर्यात में कमी दर्ज नहीं हुई। भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य होते हैं तो अमेरिकी रक्षा कंपनियों के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।
बढ़ा-चढ़ाकर पेश: कुछ टीवी चैनलों ने सीमा पर चीन की घुसपैठ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जैसे दोनों देशों के बीच युद्ध होने की नौबत आ गई हो। खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि अमेरिकी रक्षा कंपनियों ने धन-बल से भारतीय मीडिया के एक हिस्से को प्रभावित किया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...