भारत की ओर से अफगानिस्तान में किए गए व्यापक विकास कार्य देश में उसका प्रभाव बढ़ा रहे हैं। इससे क्षेत्रीयतनाव बढ़ सकता है।
अमेरिकी सैन्य कमांडर जनरल स्टीन मैकक्रिस्टल ने अपनी खुफिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है। रिपोर्टके मुताबिक अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार को पाक भारत समर्थक मानता है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत के कार्यों से मुख्य तौर पर अफगान जनता लाभान्वित हो रही है, जिससे अफगानिस्तानपर बढ़ने वाला भारतीय प्रभाव क्षेत्रीय तनाव उत्पन्न कर सकता है। पाकिस्तान इसके खिलाफ अफगानिस्तान याभारत में कदम उठा सकता है। मैकक्रिस्टल के मुताबिक अफगानिस्तान में विद्रोही गतिविधियों को पाकिस्तान सेसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
अमेरिकी बलों के आठ वर्ष पहले अफगानिस्तान में प्रवेश और तालिबान को सत्ता से हटाने के बाद यह पहली बार हैकि किसी शीर्ष अमेरिकी सैन्य कमांडर ने माना है कि भारत का अफगानिस्तान में प्रभाव बढ़ रहा है, जिसे विफलकरने के प्रयास भी हो रहे हैं ।
अफगानिस्तान में भारत के विकास कार्यों की अमेरिका ने हमेशा सराहना की है। भारत, अफगानिस्तान के शीर्षदानदाताओं में शुमार है और वह मुख्य रूप से असैनिक तथा विकासात्मक कार्यों में शरीक रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 30 अगस्त को सौंपी गई अपनी गोपनीय रिपोर्ट में जनरल स्टीनमैकक्रिस्टल ने कहा विकास के प्रमुख उपायों और वित्तीय निवेश के अलावा अफगानिस्तान पर भारत काराजनीतिक और आर्थिक प्रभाव बढ़ रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...