जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से साथ फौज की मुठभेड़ जारी है. अब तक 2 आतंकी मारे जा चुके हैं, लेकिन 2 अब भी जंगल में छिपे हुए हैं. उधर, बांदीपुरा में 24 घंटे से भी ज्यादा चली मुठभेड़ में सेना ने लश्कर के खूंखार कमांडर पाशा को मार गिराया है.
फौज का मोर्चा जारी
बारामूला में 2 आतंकियों को मारने के बाद भी फौज का मोर्चा जारी है, क्योंकि 2 और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. दरअसल, बर्फ पड़ने से पहले आतंकी भारत में घुसपैठ कर लेना चाहते हैं और उनकी कोशिशों को पाकिस्तान की फौज से शह मिल रहा है. एक तरफ पाकिस्तान द्विपक्षीय बातचीत शुरू करने के लिए भारत पर दबाव बना रहा है और दूसरी तरफ सरहद पर मुठभेड़ को बढ़ावा दे रहा है.
घाटी एक बार फिर से गर्म
उधर, गोलियों की तड़तड़ाहट से घाटी फिर गर्म हो गई है. जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में घुसपैठ करने की कोशिश में लश्कर के कमांडर पाशा के मारे जाने की खबर है. इस ऑपरेशन में एक मेजर और जवान भी शहीद हुए हैं. वैसे बांदीपुर का एनकाउंटर तो खत्म हो गया, लेकिन फौज की कांबिंग जारी है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...