नवरात्रि के गरबा में हिमेश रेशमिया का रेडियो बजने से जनता बेकाबू हो गई. राजकोट के एक कार्यक्रम में हिमेश को गरबा के लिए बुलाया गया था, लेकिन कुछ आयोजकों की लापरवाही और कुछ हिमेश के लिए लोगों की दीवानगी से गरबा आयोजन हंगामे में बदल गया.
गरबा की जगह फिल्मी गाने
दरअसल राजकोट के कार्यक्रम में नवरात्रि के गरबा का सुरूर छाया था. जोश इसलिए भी दोगुना था, क्योंकि बॉलीवुड सितारे हिमेश रेशमिया भी यहां गरबा खेलने के लिए आने वाले थे. जब रेशमिया आए, तो पूरा मंजर ही बदल गया. नवरात्रि के गरबा की जगह रेशमिया के गानों ने ले ली. गरबा खेलने की बजाय मंच से हिमेश जनता को फिल्मी गाने सुना रहे थे. न तो आयोजकों को गरबा का ख्याल था, न ही हिमेश को. आखिरकार अपने इस स्टार को इतने करीब देख भीड़ बेकाबू हो गई.
छूट नहीं रहा विवादों का साया
सभी हिमेश के करीब जाने को उतावले थे. लोगों की उछलकूद शुरू हो गई. इस अफरातफरी में कहीं बैरिकेड टूटा, तो कहीं शामियाना फटा. गरबा खेलने आए लोग हुड़दंग में फंस गए. लोग आयोजकों पर खफा थे, लेकिन वो तो इस सबके लिए जनता को ही कसूरवार ठहराने लगे. हालांकि ये सब होने के बावजूद भी हिमेश खुद को प्रोमोट करते ही दिखे. हिमेश और विवाद का चोली-दामन के साथ का सिलसिला यहां भी बरकरार रहा.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...