अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा में आठ लोगों की हत्या कर दी।
नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, जबकि बिहार और उड़ीसा में दो दो व्यक्ति नक्सली हिंसा की भेंट चढ गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के पाताशीमूल ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान माकपा के कन्हाई राय की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि रासबिहारी महतो, संध्या महतो और शेख वाजेद अली का रविवार रात जिले के झाड़ग्राम सबडिवीजन के किस्मत गनकाटा गाँव से अपहरण कर लिया गया था और आज सुबह गोलियों से छलनी उनके शव निकट की सड़क से बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि संयुक्त बलों ने बाँकुड़ा जिले में रानीबंध थानांतर्गत लिथला के जंगलों में एक माओवादी शिविर का भंडाफोड़ कर उससे बड़ी संख्या में हथियार और बारूदी सुरंगें बरामद कीं।
बिहार में पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि गया जिले के बाँकेबाजार में माओवादियों द्वारा रखे गए एक विस्फोटक में विस्फोट हो जाने से बिहार मिलिट्री पुलिस के बम निरोधक दस्ते के दो जवानों विजय कुमार और जयचंद की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में विशेष सशस्त्र पुलिस के दो जवान और दो मीडियाकर्मी शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
नीलमणि ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में नक्सलियों द्वारा विस्फोट से रेलपटरी उड़ा देने से एक मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे तड़के तीन बजे से ही ट्रेन सेवा बाधित हो गई। बाद में रेल सेवाएँ बहाल की जा सकीं। उन्होंने बताया कि गया जिले में कल रात अमास पुलिस थाना इलाके में सौ उग्रवादियों के एक समूह ने चार ट्रकों में आग लगा दी।
जिले में एक अन्य घटना में हथियारों से लैस उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच डुमरिया पुलिस थाना क्षेत्र में माएग्रा हाईस्कूल में गोलीबारी हुई। सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने औरंगाबाद जिले के मदनपुरा और रफीगंज में कल देर रात दो मोबाइल टावर उड़ा दिए।
उड़ीसा में उग्रवादियों ने नबरंग पुर जिले में दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी मोटर बाइक जला दी। नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल बारिक ने बताया कि कल रात रायगढ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिमानपुर बिनयपुर में गोलियों से बिंधे उनके शव बरामद किए गए।
माओवादियों ने उनके शव के पास हाथ से लिखे पर्चे छोड़े हैं जिनमें कहा गया है कि वे लोग उग्रवादियों के नाम पर धन एकत्र किया करते थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मल्कानगिरि जिले में सशस्त्र माओवादियों ने एक स्कूल की नवनिर्मित दो मंजिला इमारत को डायनामाइट से उड़ा दिया।
राउरकेला में विशेष कार्रवाई समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने चार कट्टर माओवादियों को सारंडा के जंगलों में बालांग पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नांगलकाटा गाँव में तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...