कृषि एवं खाद्य मंत्री शरद पवार ने चीनी की कीमतों में मौजूदा वृद्धि को गलत तरीके से पेश किए जाने की आलोचना करते हुए आज कहा कि वर्तमान कीमत की तुलना पहले के किसी सामान्य वर्ष से की जानी चाहिए, तभी सही तस्वीर सामने आएगी।
पवार ने कहा कि विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में चीनी की कीमतों की तुलना पिछले दो वर्षों की कीमतों से की जा रही है। ऐसी तुलनाओं की समस्या यह है कि पिछले दो सत्रों में चीनी की उपलब्धता बहुत ज्यादा होने से उसकी कीमतें गन्ने की लागत से भी काफी कम हो गई थीं।
उल्लेखनीय है कि इस समय चीनी की कीमतें 30.35 रुपए प्रति किलो के लगभग चल रही हैं, जो पिछले साल की कीमतों से लगभग दोगुनी हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले सत्र की कीमत से तुलना करने से सही तस्वीर सामने नहीं आ रही है और इससे स्थिति के बारे में गलत तस्वीर सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के मित्रों से अपील करता हूँ कि वे मौजूदा कीमतों की तुलना सामान्य चीनी वर्ष से करें। कृषि मंत्री ने कीमतों में मौजूदा वृद्धि के लिए राज्यों की नीतियों की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि पिछली बार 81.18 रुपए के निर्धारित एसएमपी को मानने के बजाय हरियाणा में 160 रुपए प्रति क्विंटल या उत्तरप्रदेश में 140 रुपए प्रति क्विंटल का भाव तय कर दिया गया तो इससे चीनी की कीमतों पर तो असर होगा ही।
पवार ने कहा कि उपभोक्ताओं को चीनी की महँगाई के कारण परेशानी जरूर हो रही है, पर हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि किसान गन्ने की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर पहले से ज्यादा खुश है।
पवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है इसका भारत के बाजारों पर भी असर लाजिमी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के कई कदम उठाए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
ताइवान में अगले महीने होने जा रही एक शादी असामान्य शादियों के इतिहास में सबसे अधिक असामान्य साबित हो सकती है। बीबीसी संवाददाता सिंडी सुई क...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद जयपुर राजघराने की तमाम संपत्ति तीन हजार करोड़ के कितने टुकड़े होंगे अभी तय नहीं . वसीयत सामने आने से पहल...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...