निर्यात में गिरावट और यूरोपीय बाजारों की कमजोरी के बीच कारोबारियों ने मुनाफावसूली कर दलाल स्ट्रीट को दबाव में ला दिया। इसके चलते गुरुवार को सेंसेक्स सुबह की तगड़ी तेजी गंवा बैठा, हालांकि यह लगातार पांचवें सत्र में बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का यह सूचकांक 33.31 अंक चढ़कर 16216.86 पर बंद हुआ। यह 5 सत्रों में करीब 818 अंक उछल चुका है। एक दिन पूर्व यह 16183.55 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 5.15 अंक बढ़कर 4819.40 पर बंद हुआ। बुधवार को यह 4814.25 अंक पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह खासी मजबूती के साथ 16295.92 अंक पर खुला। अपनी बढ़त जारी रखते हुए यह करीब एक घंटे में सत्र के उच्चतम स्तर 16434.77 अंक तक पहुंचा। इसके बाद यूरोपीय बाजारों के कमजोर खुलने से दलाल स्ट्रीट में मुनाफावसूली शुरू हो गई।
दोपहर बाद निर्यात में गिरावट के आंकड़े को देखकर यह बिकवाली और बढ़ गई। इसके चलते कारोबार के आखिरी आधा घंटे में सेंसेक्स लुढ़ककर 16166.42 अंक के निचले स्तर पर चला गया। इस दिन बीएसई की मेटल, आईटी, बैंकिंग व टेक्नोलाजी कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, वहीं रीयल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स व आटो के सूचकांकों में गिरावट आई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 14 के शेयर नुकसान में रहे, जबकि 16 को फायदा हुआ।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
जेट एयरवेज के पायलटों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में इस संकट की जानकारी ली। अब समाधान...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
ताइवान में अगले महीने होने जा रही एक शादी असामान्य शादियों के इतिहास में सबसे अधिक असामान्य साबित हो सकती है। बीबीसी संवाददाता सिंडी सुई क...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
राजमाता गायत्री देवी के निधन के बाद जयपुर राजघराने की तमाम संपत्ति तीन हजार करोड़ के कितने टुकड़े होंगे अभी तय नहीं . वसीयत सामने आने से पहल...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...