भाजपा में नेतृत्व पर्वितन की प्रक्रिया के चलते मचे घमासान के बीच पार्टी ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह को दूसरा कार्यकाल नहीं मिलेगा, क्योंकि पार्टी विधान इसकी अनुमति नहीं देता। पार्टी ने विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के राजनीति से अवकाश लेने की अटकलों को भी खारिज किया।
सिंह को दूसरा कार्यकाल दिए जाने की संभावना पर पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने यहाँ सीधे कहा कि नहीं, हमारे यहाँ केवल एक कार्यकाल दिया जाता है, अत: किसी के मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं रहना चाहिए। हर तीन साल बाद नए अध्यक्ष को चुनने के लिए चुनाव होता है।
राजनाथ का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त हो रहा है। पार्टी विधान के अनुसार अध्यक्ष तीन साल के लिए चुना जाता है और वह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित नहीं किया जा सकता है।
उधर सूत्रों ने बताया कि अरुण जेटली, एम. वेंकैया नायडू, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार में से किसी को अगला अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इनकार कर दिया है। संघ किसी ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन करने के पक्ष में है जो राजनाथ या आडवाणी खेमे के व्यक्ति के रूप में नहीं देखा जाता हो।
दूसरी ओर विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी के राजनीति से अवकाश लेने की अटकलों को वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने हैदाराबाद में कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आडवाणी के अवकाश लेने या उनको कोने में धकेलने की मीडिया की अटकलें निराधार हैं। आडवाणी को कौन कोने में धकेल सकता है, किसमें ऐसी क्षमता है?
उधर भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह को दूसरा कार्यकाल नहीं देने की औपचारिक घोषणा के बीच अगले कुछ महीनों में नेतृत्व परिवर्तन किए जाने की शुरू हुई प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार विमर्श की सरगरमी आज भी जारी रही।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...