देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि आज 128 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस तरह के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 3881 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार आज तक देश के विभिन्न प्रयोगशालाओं में 21777 नमूनों की जाँच हो चुकी है जिनमें 3753 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
आज जो चार मौतें हुई हैं उनमें दो पुणे में और एक केरल में हुई। पुणे और केरल में मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति की मौत गुजरात में हुई जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्वाइन फ्लू से देश में अब तक सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई है जहाँ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 51 हो चुकी है जबकि कर्नाटक में 24, दिल्ली में तीन, तमिलनाडु में तीन, केरल में तीन, उत्तराखंड में एक और गुजरात में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
स्वाइन फ्लू के सर्वाधिक मामले भी महाराष्ट्र में आए हैं जहाँ 1591 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दूसरा नंबर दिल्ली का है जहाँ 643, कर्नाटक में 430, तमिलनाडु में 643, मध्यप्रदेश में 203, केरल में 183 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
सके अलावा हरियाणा में 71, पंजाब में 21, चंडीगढ़ में 10, गोवा में 27, पश्चिम बंगाल में 60, उत्तराखंड में 10, हिमाचल प्रदेश में एक, जम्मू-कश्मीर में 21, गुजरात में 96, मणिपुर में एक, मेघालय में छह, मिजोरम में दो,असम में नौ, झारखंड में एक, राजस्थान में 21, बिहार में एक, उत्तर प्रदेश में 84, छत्तीसगढ़ में आठ, मध्यप्रदेश में पाँच और दमन एवं दीव में एक मामले की पुष्टि हो चुकी है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...