भाजपा की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताने वाले प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह ने रविवार को पत्र लिखकर देश की सूखे की स्थिति और महँगाई को काबू करने पर ध्यान देने को कहा।
भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि इस साल लगभग 250 जि़लों को पहले ही सूखा प्रभावित घोषित किया जा चुका है। खद्यान्न उत्पादन में 10 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है और इसके चलते देश की अर्थव्यवस्था के छह प्रतिशत से अधिक वृद्धि करने की संभावना नहीं है।
उन्होंने आगाह किया कि सूखे से बर्बाद हुए किसान और गरीब अधिक देर प्रतीक्षा नहीं करेंगे। हमें अतिशीघ्र कार्रवाई करनी होगी । भाजपा माँग करती है कि जलवायु पर्वितन के अनुकूल परिस्थितियों और कृषि को ढालने के लिए तुरंत एक राष्ट्रीय कार्यबल गठित किया जाए।
सिंह ने माँग की कि सूखे की मार झेल रहे गरीबों और समाज के कमजोर तबकों को रियायती दरों पर अनाज मुहैया कराने के पुख्ता कार्यक्रम शुरू किए जाएँ।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से 21वीं सदी के अंत तक भारत का वाषिर्क औसत तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा और वर्षा 15 से 40 प्रतिशत, हालाँकि इसमें एकरूपता नहीं होगी। इसका सबसे अधिक कुप्रभाव गेहूँ उपजाने वाले देश के उत्तरी क्षेत्र में पड़ेगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को भविष्य की इन भयावह चुनौतियों से निपटने की तैयारियाँ अभी से शुरू कर देनी चाहिए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...