लोकतंत्र समर्थक नेता रहे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति किम जुंग का मंगलवार का निधन हो गया। नोबेल पुरस्कार सम्मानित जुंग 85 वर्ष के थे।
सोल के सीवरेंस हॉस्पिटल के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 10 मिनट परमृत घोषित किया गया। जुंग 1998 से लेकर 2003 के बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति थे। उन्हें निमोनिया औरअन्य लक्षणों के बाद गत 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 2000 में उत्तर कोरिया के साथदक्षिण कोरिया के पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन किया था। बाद में उन्हें उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांतिपुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दक्षिण कोरिया के मौजूदा राष्ट्रपति ली म्युंग बाक ने एक वक्तव्य में कहा कि हमने आज एक महान राजनेता खोदिया। उन्होंने कहा कि उनकी लोकतंत्र हासिल करने की आकांक्षाएं तथा उपलब्धियां और अंतर कोरियाईपुनर्मेलमिलाप की कोशिशों को जनता लंबे समय तक याद रखेगी।
दक्षिण कोरिया के कद्दावर नेता रहे जुंग ने 1961 से 1979 तक तानाशाह पार्क चुंग ही के शासन के दौरान उनके खिलाफ आंदोलन चलाया और लोकतंत्र स्थापित करने के लिए संघर्ष किया। अगस्त 1973 में कोरिया के सीआईए एजेंटों ने उनका तोकयो के एक होटल से अपहरण किया था। उन्हें समुद्र में डुबोया जाना था, लेकिन अमेरिका और जापान के तुरंत किए गए हस्तक्षेप के बाद उनकी जान बच सकी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...