असम के राज्यपाल सिब्ते रजी ने कहा है कि न तो उनसे इस्तीफा मांगा गया है, न ही वे अपने पद से इस्तीफा देंगे. पद से हटने के लिये दबाव के बीच सैयद सिब्ते रजी ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की.
समझा जा रहा है कि सिब्ते रजी ने चिदंबरम के साथ क्षेत्र में आर्थिक तथा सामाजिक विकास की नोडल एजेंसी ‘उत्तर पूर्वी परिषद’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने की. बहरहाल, प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इन खबरों को ‘पूरी तरह से गलत’ करार दिया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दो अधिकारियों के घर पर सीबीआई के छापा मारने के मद्देनजर रजी से पद से हटने को कहा था. ये अधिकारी रजी के झारखंड के राज्यपाल रहने के दौरान उनके सहयोगी थे.
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने भी इस तरह की खबरों का खंडन किया और कहा कि ऐसी खबरों का कोई आधार नहीं है. इस बीच, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने राज्यपाल रजी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज होने की खबरों का खंडन किया. गोगोई ने कहा कि मैंने राज्यपाल के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. बेबाकी से कहूं तो जब उन्हें असम भेजा गया तो गृह मंत्री ने मुझे सूचित किया था. मैंने कहा कि उन्हें भेज दीजिये. मेरे किसी तरह की शिकायत करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. मौजूदा राज्यपाल के खिलाफ असम में कोई शिकायत नहीं है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...