बीएसएनएल के 10,000 से अधिक अभियंता मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जबकि देशभर में टेलीफोन और अन्य दूरसंचार सेवाएं देने वाली इस कंपनी के अन्य कर्मचारी भी मध्यरात्रि से 2 दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं.
सेवाओं पर बुरा असर मुमकिन
हड़ताल का असर देशभर में बीएसएनएल की सेवाओं पर पड़ सकता है. ऑल इंडिया ग्रेजुएट टेलीकाम आफिसर्स एसोसिएशन के अभियंताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है. ये अभियंता मांग कर रहे हैं कि दूरसंचार विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को कंपनी में ही शामिल कर लिया जाए, ताकि वे और अधिक जवाबदेह हों.
वेतन संशोधन की मांग
कंपनी की सात यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियंस ने 19 अगस्त से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. यह हड़ताल आज मध्य रात्रि से होगी, जिसमें बीएसएनएल के 1.5 लाख गैर कार्यकारी कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. यूनियनें वेतन संशोधन तथा पदोन्नति नीति के कार्यान्वयन की मांग कर रही हैं.
नियंत्रण कक्ष की स्थापना
बीएसएनएल ने हड़ताल के दौरान सेवाओं का परिचालन सुचारू रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. बीएसएनएल के फिलहाल 5 करोड़ ग्राहक हैं और इसकी बाजार में 15.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बीएसएनएल एंप्लाइज यूनियन के महासचिव वी नंबूदिरी ने संवाददाताओं से कहा, ''अध्यक्ष और निदेशक जैसे शीर्ष कार्यकारियों को 50.70 प्रतिशत वेतन बढोतरी दी गई है, जबकि बीएसएनएल प्रबंधन गैरकार्यकारी कर्मचारियों को सिर्फ 30 प्रतिशत वृद्धि की पेशकश कर रहा है जो अस्वीकार्य है. हम हर पांच साल में वेतन संशोधन की मांग भी कर रहे हैं.''
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...