केन्द्र सरकार द्वारा चीनी खिलौनों और कुछ अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब एक और सामान के अवैध आयात पर उसकी नींद टूटी है। अब चीन से भारत में बड़े पैमाने पर जानलेवा नकली दवाएँ आयात की जा रही हैं।
इस अवैध धन्धे के बारे में पता लगते ही केन्द्र सरकार ने कहा है कि अवैध आयात करने वालों पर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा,‘देश में कई जगहों से चीन में बनी जहरीली दवाओं को आयात करने का घृणित काम किया जा रहा है।’
गौरतलब है कि भारत में 85 हजार करोड़ के दवा कारोबार में से 20 प्रतिशत, यानी 15 हजार करोड़ से करीब साढ़े सत्रह हजार करोड़, की दवाएँ भारत में आयात हो रही हैं।
अभी हाल ही में नाइजीरियाई अधिकारियों ने भारत से भेजी जा रही दवाओं की एक खेप पकड़ी थी। हालाँकि बाद में जाँच में यह पाया गया कि यह दवाएँ चीन निर्मित थीं और इनको भारत के रास्ते भेजा जा रहा था।
चीन से भेजे जा रहे मौत के इस जहर से निपटने के लिए सरकार ने सीबीआई से इस मामले की जाँच करने और इसमें संलिप्त लोगों को पकड़ने का आदेश दिया है।
सरकार ने चेन्नई में कस्टम अधिकारियों द्वारा समुद्र तट पर 72 लाख रुपए की नकली दवाओं की खेप पकड़ने के बाद इस पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...