निलंबित अफसरों में तीन आईएएस शामिल
उत्तरप्रदेश की मुखयमंत्री मायावती ने नोएडा में होटल उद्योग के लिए आवंटित भूखंडों के मामले में हुए भ्रष्टाचार को गंभीरता से लेते हुए आवंटन के लिए जिम्मेदार तत्कालीन 16 वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज : नोएडा के तत्कालीन अध्यक्ष राकेश बहादुर (आईएएस-अब सेवानिवृत्त) तथा तत्कालीन मंडलायुक्त मेरठ देवदत्त, मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीव सरन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के. रवीन्द्र नायक, मुख्य विधि अधिकारी एचएनएस सेंगर, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीपी सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी एससी संगल, लेखा अधिकारी-प्रतिनिधि मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी वीके जैन, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी वी. कुमार, मुख्य परियोजना अभियंता एलके गुप्ता, उप महाप्रबंधक (औद्योगिक) डीवी मलिक, जयप्रकाश एवं एलके झा, मुख्य वास्तुविद वास्तुविद नियोजक वीए देवपुजारी तथा एसके जमान, डेस्क ऑफिसर एसके कुलश्रेष्ठ सम्मिलित हैं।
मायावती ने इन अधिकारियों के विरुद्ध अवैधानिक एवं अनियमित आवंटन की कार्रवाई से हुई 4721.14 करोड़ रुपए की राजकीय क्षति के मामले में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर भी तत्काल दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...