महानगर केन्द्रीय विषहरी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह नगर विधायक अश्विनी कुमार चौबे को बिजली, सफाई और जर्जर सड़क की समस्याओं से अवगत कराया है। विषहरी पूजा को लेकर समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र, आलोक सिंह, रंजीत मंडल आदि ने मंत्री श्री चौबे को पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से वाकिफ कराया। इन पदाधिकारियों को मंत्री ने आश्र्वस्त किया है कि पूजा के दौरान पूजा स्थल और मेला क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था करायी जाएगी। पूजा समिति ने मंत्री को नाथनगर तथा शहरी क्षेत्र के सभी पूजा और मेला क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है। मंत्री ने समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया है। ऐतिहासिक बिहुला पूजा की तैयारी जोरों पर
प्रदेश के शहरी क्षेत्र भागलपुर तथा बिहुला नगरी नाथनगर में विषहरी पूजा की तैयारी जोर-शोर से आरंभ कर दी गई है। नाथनगर तथा भागलपुर शहरी क्षेत्र के दर्जनों पूजा स्थलों की साफ-सफाई और रंग-रोगन के अलावा पंडालों का निर्माण भी चालू हो गया है। केन्द्रीय पूजा समिति ने सभी स्थानीय पूजा समितियों के सहयोग से पूजा-स्थलों की सफाई व्यवस्था के लिए अभी से अभियान चालू कर रखा है। इसके लिए जिलापदाधिकारी तथा नगर निगम प्रशासन से मदद की गुहार भी लगायी गई है। पूजा समिति ने रिफ्यूजी कालोनी बरारी, मायागंज, इशाकचक आदि इलाके में बजबजाती गंदगी और कूड़ों के अंबार की ओर जिला प्रशासन तथा नगर निगम का ध्यान खींचा है। हालांकि अबतक सफाई व्यवस्था को लेकर कोई पहल नहीं हो पाई है। श्रद्धालुओं को पूजा स्थल तक जाने में गंदगी का सामना करना पड़ सकता है। नाथनगर क्षेत्र में तो बिहुला विषहरी मेले में काफी भीड़ होती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
नवगछिया में मौजूदा बिजली संकट के विरुद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को देर शाम केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब बिहार विधान सभा उप चुनाव के बाद नयी तारीख तय की जाएगी। पीठासीन पदाधिकारी चंदेश्वर प्र...