सूर्यग्रहण के बिहार में सबसे अच्छा दिखने के आसार हैं। पटना से 35 किमी दूर स्थित तारेगना गाँव में भारत का सबसे अच्छा सूर्यग्रहण दिखेगा। पटना में दुनियाभर के वैज्ञानिकों के आने की भी संभावना जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि तारेगना गाँव में ही देश के महान गणितज्ञ व खगोलशास्त्री आर्यभट्ट ने पढ़ाई की थी। सदी के इस सबसे बड़े सूर्यग्रहण को देखने के लिए कई भारतीय संस्थाओं के अलावा विदेशी भी भारत आ रहे हैं। इतने बड़े सूर्यग्रहण को नजदीक से देखने का मौका वे चूकना नहीं चाहते।
पटना के तारेगना गाँव की किस्मत ही इस ग्रहण ने बदल दी। गाँव के लोगों को पहले विश्वास ही नहीं हो रहा था कि गाँव से सूर्यग्रहण सबसे अच्छा दिखेगा। जब इस बात का विश्वास हो गया, तब पटना से आए लोगों ने बताया कि विदेश से भी लोग गाँव में आएँगे। यह बात सुनकर तक गाँववालों की बाँछे ही खिल गई। गाँव के लोगों ने स्वयं जाना कि आखिर सूर्यग्रहण होता क्यों है? गाँव के स्कूल में विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों की माँग सभी दूर बढ़ गई और इन दिनों गाँव के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे भी सूर्यग्रहण को देखने की तैयारी कर रहे हैं।
तारेगना के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसका अर्थ तारों की गणना है। अब गाँव में कई विदेशी वैज्ञानिकों के अलावा देश के वैज्ञानिक भी तारेगना पहुँचने वाले हैं। इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने अधिकारियों को गाँव में विशेष व्यवस्थाएँ करने के लिए आदेश भी दे दिए हैं और गाँव में साफ-सफाई भी हो चुकी है, सड़कों की मरम्मत हो चुकी है और अन्य सुविधाएँ भी जुटाई जा रही हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...