कलाम को सुरक्षा जाँच से छूट नहीं
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तलाशी लेने के मामले में किसी भी कार्रवाई से बेफिक्र अमेरिकी विमानन कंपनी कॉन्टिनेंटल एयरलाइन्स ने मंगलवार को सफाई दी। उसका कहना है कलाम को विमान में सवार होने से पहले सुरक्षा जाँच से कोई छूट हासिल नहीं है।
एयरलाइन्स के मुताबिक अमेरिका के होमलैंड सिक्युरिटी डिपार्टमेंट के ट्रांसपोर्टेशन सिक्युरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (टीएसए) ने विमान में बैठने से पहले सभी यात्रियों की सुरक्षा जाँच अनिवार्य की है।
इसी कंपनी ने करीब तीन महीने पहले अमेरिका जाने से पहले प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कलाम की सुरक्षा जाँच की थी। कंपनी के मुताबिक ज्यादातर देशों से अमेरिका जाने की सुविधा प्रदान करने वाली सभी विमानन कम्पनियाँ इस प्रक्रिया पर अमल करती हैं और तलाशी के नियम से किसी भी व्यक्ति को छूट नहीं दी जाती।
बयान के मुताबिक अन्य विमानन कम्पनियों की तरह कॉन्टिनेंटल एयरलाइन्स को भी अमेरिका जाने वाली उड़ान से पहले टीएसए के कायदों और प्रक्रियाओं पर अमल करना होता है।
उसने कहा कि सुरक्षा और कस्टम सेवा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा मानना है कि डॉक्टर कलाम इस बात से नाराज नहीं होंगे और हम सेवा का अवसर देने के लिए उन्हें एक बार फिर धन्यवाद करते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...