झारखंड के एक माओवादी नेता ने धमकी दी है कि नक्सलियों के खिलाफ हमले किए जाने की सूरत में उनका संगठन लिट्टे की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पर हमले कर सकता है।
झारखंड राज्य केंद्रीय समिति के सदस्य एवं घाटशिला सब जोनल कमांडर अनूप (पश्चिम बंगाल के अनूप मुखर्जी) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष को भी वैसा ही अंजाम भुगतना पड़ सकता है जैसा लिट्टे के हाथों राजीव गाँधी का हुआ था।
इसी तरह की एक धमकी केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम के बारे में भी जारी की गई है। इसमें कांग्रेस के सभी सांसदों और विधायकों से कहा गया है कि या तो वे एक सप्ताह में इस्तीफा दे दें अथवा मौत के वारंट का सामना करें।
पूर्वी सिंहभूमि के पुलिस अधीक्षक नवीनकुमार सिंह ने कहा कि मैं अभी तक ऐसी किसी कमेटी के बारे में नहीं जानता। उनसे पूछा गया था कि क्या अनूप पूर्वी सिंहभूमि के घाटशिला उपमंडल में सक्रिय है।
उन्होंने कहा कि यह पत्र फर्जी भी हो सकता है। यह लातेहार जिले के बालुमथ में प्राप्त हुआ और इसे झारखंड के गढ़वा जिले में जारी किया गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...