
बुद्धवार दोपहर से हो रही लगातार बर्षा से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है. जगह जगह गढों में पानी भर गया है। सड़कें कीचड़ मय हो गयी है। नवगछिया में स्टेशन रोड की स्थिति तो जानलेवा बनती जा रही है। किसानों को इस बर्षा से लाभ मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में २ अगस्त तक बादल छाये रहेंगे तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। इस दौरान किसानों को अपने फसल की देखभाल करते रहने की भी सलाह दी गयी है।