देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) में शुमार किया गया है।
प्रतिष्ठित हावर्ड बिजनेस रिव्यू (एचबीआर) द्वारा तैयार की गई शीर्ष 50 सीईओ की सूची में अंबानी अकेले भारतीय हैं। सूची में एपल के स्टीव जाब्स, सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के यंग जोंग.योंग, रूसी उर्जा कंपनी गाजप्राम के एलेक्सी मिलर और सिस्को सिस्टम्ज के जॉन चैंबर्स भी शामिल हैं।
हावर्ड बिजनेस रिव्यू ने उभरते बाजारों के शीर्ष 10 सीईओ की भी सूची तैयार की है जिसमें अंबानी दूसरे पायदान पर हैं, जबकि मिलर इस सूची में शीर्ष पायदान पर हैं। इस सूची में आईसीआईसीआई बैंक के के.वी.कामत भी शामिल हैं जो 9वें पायदान पर हैं।
एचबीआर ने कहा कि विश्व के सवोत्तम निष्पादक सीईओ की सूची उसने विश्वभर में 2,000 सीईओ के बीच अध्ययन कराने के बाद तैयार की है।
एचबीआर ने कहा‘यंग जोंग.योंग ने कालेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सैमसंग में नौकरी शुरू की और सीईओ बनने से पहले उन्होंने सैमसंग में 30 वर्ष से अधिक समय तक काम किया।'
मुकेश अंबानी 1981 में रिलायंस इंडस्ट्रीज में ऐसे समय शामिल हुए जब कंपनी महज एक टेक्सटाइल कंपनी थी। एचबीआर ने कहा‘ये सीईओ भले ही विश्व में जाने पहचाने नाम न हों, लेकिन इन्होंने दीर्घकाल में जबरदस्त नतीजे दिए।’
विश्व के सर्वोत्तम निष्पादक सीईओ की सूची में स्टीव जाब्स को सर्वोच्च पायदान पर रखा गया है।
संस्थान ने कहा‘जाब्स ने 1997 में एपल में बतौर सीईओ फिर से शामिल होने के बाद 3,188 फीसद रिटर्न (इंडस्ट्री एडजेस्टेड रिटर्न) दिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...