30 जुलाई, 2009
मस्तिष्क ज्वर से एक छात्र सहित पांच की मौत
गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में दूषित पानी से फैल रहे मस्तिष्क ज्वर से ग्रामीणों का बुरा हाल है। स्थिति यह है कि चार दिनों के भीतर एक छात्र सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। तेजी से अपने पांव-पसार रहे ज्वर से घबराए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से मदद की फरियाद की है। सिविल सर्जन ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है। पिछले चार दिनों में ज्वर के चलते असमय ही काल के मुंह में समाने वालों में गांव के सरयुग यादव (68), बबीता देवी(22), रंजीत यादव(14)के अलावा लक्ष्मी यादव के दो पुत्र सुमन कुमार व पप्पू यादव हैं। इसके अलावा पूरण यादव, गुड्डू मंडल सहित कई बीमार ग्रामीणों को उपचार के लिए भागलपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर, मध्य विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र रंजीत कुमार की मौत की सूचना पर बुधवार को क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी कार्यालय के सहायक पंकज कुमार ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दूषित पानी से फैल रहे ज्वर से जिला शिक्षा अधीक्षक को अवगत कराया जाएगा। इधर, पंचायत समिति सदस्य दयानंद यादव ने बताया कि ज्वर को ग्रामीण दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। जिससे बचने के लिए ग्रामीण भजन, सत्संग का सहारा ले रहे हैं। श्री यादव ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन डा। प्रतिमा मोदी से फरियाद की गयी है। सीएस डा. मोदी ने बताया कि ग्रामीणों के अलावा उन्हें इसकी जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के हेल्थ मैनेजर सुजीत कुमार ने भी दी है। बीमारी की रोकथाम के मसले पर सीएस ने भरोसा दिया कि पीडि़तों को स्वास्थ्य संबंधी हर सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जल्द ही मुहैया करायी जाएगी। सीएस ने कहा कि पीडि़तों के उपचार के साथ-साथ यह भी पता लगाया जाएगा कि यह मस्तिष्क ज्वर है या कुछ और।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...