मुकेश अंबानी के प्रवक्ता से जब अनिल अंबानी के उस वक्तव्य के बारे में पूछा गया कि उनके बड़े भाई विवादों को निपटाने में मां कोकिलाबेन की किसी भी भूमिका को नहीं मानते, उन्होंने कहा कि हम ऐसे आधारहीन, दुर्भावनापूर्ण और निराधार आरोपों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।
अनिल ने आरआईएल प्रमुख और अपने बड़े भाई मुकेश पर कार्पोरेट लालच के कारण अपने पिता और रिलायंस के संस्थापक अध्यक्ष धीरूभाई अंबानी के सपने को भुलाने का भी आरोप लगाया है।