भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संयुक्त बयान को लेकर उठे विवाद पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बचाव करते हुए वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसी देश के साथ युद्ध कोई समाधान नहीं है, बल्कि वार्ता ही एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के मुद्दे पर कोई समर्पण नहीं किया है।
मिस्र यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात के दौरान समग्र वार्ता को आतंकवाद के मुद्दे से उलग रखने के बयान पर उठे विवाद पर लोकसभा में एक बहस के दौरान मुखर्जी ने कहा, “न हम आतंकवाद के आगे झुकेंगे और न ही वार्ता बंद करेंगे”।मुखर्जी ने संसद को याद दिलाया कि पिछले 10 वर्षों से देश की सभी सरकारें आतंकवाद हमलों के बावजूद पाकिस्तान से वार्ता करती रही हैं और राजग ने भी यह किया। संप्रग ने भी यह किया।
पाकिस्तान के साथ वार्ता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुखर्जी ने कहा, “हम पाकिस्तान को मिटा नहीं सकते। उसका अस्तित्व रहेगा। युद्ध कोई हल नहीं है”।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...