

तेतरी जीरो माइल और मह्दत्त्पुर के बीच गुरुवार को दोपहर एक टेंपो दुर्घटना ग्रस्त होने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा चालक की लाश को अन्त्य परिक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। चालक नया टोला के बबलू साव का बेटा अमित उर्फ़ भोला बताया गया जो लतरा के बनारसी नाम के व्यक्ति की टेंपो नंबर बीआर १० पी ०८३५ चला रहा था।