
नवगछिया में अब बिना हेलमेट के या ट्रिपल लोडिंग मोटर साईकिल चलाना महंगा साबित होगा । इसके साथ ही मनचलों पर भी नकेल कसी जायेगी। शहरी एवं आस पास के इलाके में यातायात व्यवस्था को भी सही जाएगा जिससे आवागमन बाधित नहीं होगा । इसके अलावे सुदूर वर्ती पंचायतो में अपराध नियंत्रण के लिए नया टास्क फोर्स गठित किया जाएगा। इस क्षेत्र के आतंक बंटी सिंह की गिरफ्तारी होगी।
उपरोक्त बातें नवगछिया के नए पुलिस कप्तान पीके राज ने एक मुलाक़ात के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि एक सप्ताह के अन्दर लोगों को फर्क नजर आ जाएगा।