देश में दाल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी को राहत दिलाने के लिए केंद्र ने मुनासिब कीमत पर इसे मुहैया कराने के लिए जनवितरण प्रणाली की मदद लेने की घोषणा की है।
इसके साथ ही सरकार ने देश के विभिन्न भागों में कम बारिश होने से पैदा स्थिति से निबटने के लिए गैर बासमती चावल और गेहूँ के निर्यात पर रोक लगाते हुए राज्यों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।
कृषिमंत्री शरद पवार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि स्थिति पर सरकार की नजर है और दालों की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर इसे आम लोगों को मुनासिब कीमत पर मुहैया कराने के लिए जनवितरण प्रणाली की मदद ली जाएगी।
दालों की कीमतों में हो रही भारी वृद्धि पर पवार ने कहा कि यह अस्थायी घटना है और इसमें जल्दी ही सुधार आएगा। उन्होंने कीमतों में हुई भारी वृद्धि का कारण बताते हुए कहा कि इसकी फसल मुख्य रूप से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में होती है, जो बहुत हद तक बारिश पर निर्भर हैं। अगर बारिश अच्छी होती है तो दालों की फसल भी अच्छी होती है।
उन्होंने कहा कि दालों की माँग और आपूर्ति में अंतर है तथा इसे पूरा करने के लिए हमें आयात करना होता है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार को डीजल सब्सिडी में 50 प्रतिशत मदद देने का आश्वासन दिया। बिहार सरकार अपने यहाँ किसानों को डीजल पर प्रति लीटर 15 रुपए की सब्सिडी दे रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
देश में दाल की आसमान छूती कीमतों से आम आदमी को राहत दिलाने के लिए केंद्र ने मुनासिब कीमत पर इसे मुहैया कराने के लिए जनवितरण प्रणाली की मदद ल...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी से संघ ने शनिवार को इस्तीफा मांगा हैं। संघ ने परोक्षा रूप से भाजपा में बदलाव लाने की कमान खुद संभ...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
दिल्ली में हाईकोर्ट ने कपड़े जैसे दिखने वाले नॉन वोवन प्लास्टिक बैग के प्रयोग की अनुमति मांगने वाली याचिका रद कर दी है। जस्टिस बी.डी. अहमद और...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...