बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों का नया कमान सौंपते हुए प्रदेश के सात जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है।
राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार सीतामढी के जिलाधिकारी विश्वनाथ सिंह का स्थानांतरण राज्य के कृषि विभाग के विशेष सचिव के पद पर तथा नवादा के जिलाधिकारी योगेंद्र भगत का तबादला राज्य के पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव के पद पर किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार अरवल के जिलाधिकारी विमलानंद झा का स्थानांतरण राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव के पद पर किया गया है। झा अपने कार्यो के अतिरिक्त राजस्व पाषर्द के सचिव के भी प्रभार में रहेंगे।
बांका के जिलाधिकारी आशीष कुमार को राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है जबकि भागलपुर के जिलाधिकारी संतोष कुमार मल्ल को ग्रामीण विकास के अपर सचिव के पद पर भेजा गया है।
विभाग के अनुसार सारण के जिलाधिकारी संजीव कुमार हंस का स्थानांतरण राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव के पद पर कर दिया गया है जबकि राज्य के पथ निर्माण विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत को बिहार राज्य पथ विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...