इंदौर जिले में पिछले दो दिन से जारी भारी बारिश से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन हजार लोग बेघर हो गए।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि इनमें से चार की मौत बारिश के दौरान करंट लगने से हुई और पांच ने तालाब-नालों में डूबने के कारण दम तोड़ा।
उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति मारा गया, जबकि एक की दीवार गिरने से मृत्यु हुई। सूत्रों के मुताबिक, इंदौर में भारी बारिश का बुरा असर रेल, सड़क और वायु परिवहन पर भी पड़ा। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी का देश के कई शहरों से संपर्क टूट गया। हालांकि इस सिलसिले में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। प्रशासन ने भारी वर्षा के चलते आज जिले के स्कूल-कालेज बंद रखने करने का फैसला किया। जिलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश से जिले भर में नदी-नाले उफान पर हैं। जलमग्न इलाकों से अब तक कम से कम तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। श्रीवास्तव के मुताबिक, वर्षा की विभीषका के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नालों के किनारे बने कई कच्चे मकान ढह गए और सैकड़ों मवेशी भी बह गए।
उन्होंने बताया कि जिले में राहत कार्य जारी हैं और बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर जिले में पिछले 48 घंटों के दौरान औसतन 207.94 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सबसे ज्यादा पानी इंदौर शहर में बरसा, जहां 308.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में आहूत 24 घंटे के बंद के दौरान नक्सलवादियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और उड...