सरकार ने इन आरोपों को गलत बताया कि बसपा नेता मायावती सपा नेता मुलायम सिंह राजद नेता लालू प्रसाद और भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी आदि की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती की जा रही है.
काफी जोर शोर से संसद में उठा मुद्दा
संसद के दोनों सदनों में इन दलों के सदस्यों ने अपने नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कथित कटौती किए जाने के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा किया जिसके कारण लोकसभा की बैठक तीन बार और राज्यसभा की बैठक दो बार स्थगित करनी पड़ी. सदस्यों के हंगामे के कारण दोनों ही सदनों में आज प्रश्नकाल नहीं हो सका. लोकसभा में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बसपा सदस्य मायावती की सुरक्षा में कटौती का मुद्दा उठाते हुए अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे.
किसी नेता की सुरक्षा कम नहीं होगी: प्रणब
अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों को शून्यकाल में यह मुद्दा उठाने को कहा लेकिन सदस्यों ने शोरशराबा और नारेबाजी जारी रखी जिस पर उन्होंने बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद कार्यवाही साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी. सदन की बैठक साढ़े 11 बजे पुन: शुरू होने पर सदन के नेता प्रणव मुखर्जी ने स्पष्टीकरण दिया कि अभी किसी नेता की सुरक्षा कम करने का फैसला नहीं किया गया है. मुखर्जी ने कहा कि गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने बताया है कि नेताओं तथा अन्य अति विशिष्ट लोगों को दी जाने वाली सुरक्षा की समय समय पर समीक्षा करना नियमित प्रक्रिया है लेकिन फिलहाल जो समीक्षा की गयी है उसकी रिपोर्ट अभी तक उन्हें नहीं मिली है। अत: किसी नेता की सुरक्षा कटौती के फैसले का सवाल ही नहीं उठता है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
कश्मीर घाटी में 5 जून से जारी अमरनाथ यात्रा में अभी तक 3,50,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए हैं। ‘श्री अमरनाथ श्र...
-
कोटा के भंवरकुंज में एक बार फिर हुआ है दर्दनाक हादसा. यहां पिकनिक मनाने गए छह इंजीनियरिंग छात्रों में से चार तेज लहरों में बह गए. अगर प्रशास...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...