नवगछिया नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी ने हड़ताल जारी रखते हुए बुधवार को दुर्गा मन्दिर चौक पर नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी तथा उसके पति रामदेव मंडल का पुतला जलाया। इसे पहले इन कर्मचारियों ने नगर में जुलुस निकल कर प्रदर्शन भी किया।
नप के उपाध्यक्ष के नेतृत्त्व में हड़ताल को समाप्त कराने की पहल की जा रही है। इसके लिए चार जून को एक बैठक नप में बुलाई गई है। उपाध्यक्ष कृष्ण देव यादव के अनुसार पार्षद मो० इकराम, विवेका नन्द मंडल, मो० इंतेशार आलम , संतोष जायसवाल, पार्षद पुत्र मुन्ना भगत सहित अन्य पार्षदों की उपस्थिति में कर्मचारियों को समझा कर हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार किया जाएगा।
नगर पंचायत कर्मचारियों के इस फैसले को आम नागरिक काफी दुर्भाग्य पूर्ण मान रहे हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत के वरीय प्रशासनिक अधिकारीयों की उदासीनता नागरिकों के समझ से परे की बात हो रही है । आखिर मामला क्या है जो कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए और अधिकारी उदासीन बैठे हैं और नगर वासी नरक भोग रहे हैं । वे एक दुसरे से पूछते हैं कि आखिर जिम्मेवार कौन है इस हड़ताल का और क्यों। क्या नवगछिया नगर पंचायत भगवन भरोसे है?