साल भर पूर्व कटाव के कारण तीन प्रखंडों की करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हुई थी जो आज भी प्रशासनिक सहायता के लिए दर-दर भटक रही है। उधर, गंगा व कोसी ने जो भूमि को लील लिया है उसका सर्वे करने के लिए गत दिनों दिल्ली की टीम नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न अंचलों में गयी थी। टीम ने गंगा व कोसी को देखकर नया नक्सा भी बनाया। सर्वे कर जाने के बाद टीम की रिपोर्ट नहीं आयी है। खरीक बीडीओ ने बताया कि वर्ष 08-09 में कटाव से पीड़ित करीब 221 परिवारों का पुनर्वास हुआ है। शेष को जमीन देने के लिए छानबीन चल रही है। खाली जमीन नहीं मिल रहा है। उधर, नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी कपिलदेव मेहता ने कहा कि कटाव पीड़ित कुछ परिवार कहलगांव प्रखंड में बस गए हैं। कुछ परिवार जीरोमाइल के पास अघोषित रूप से बसे हैं। एसडीओ ने कहा कि ऐसे परिवार प्रशासनिक सहयोग से ही अन्य जगह बसे हैं। वैसे एसडीओ ने कहा कि काजीकोरैया, सैदपुर, कमलाकुंड में बचाव कार्य चल रहा है। जो लोग गंगा व कोसी किनारे के रहने वाले हैं वे दूर नहीं जाना चाहते। एसडीओ ने माना कि इनलोगों को चार डिसमिल जमीन मिलना चाहिए। गोपालपुर के बीडीओ ने बताया कि जो जमीन गंगा व कोसी में चली गयी उसकी नापी नहीं हो सकती। उनके प्रखंड में ऐसा कोई क्लेम भी नहीं आया है। जहां तक घर-द्वार कटने की बात है तो ऐसे लोगों की संख्या करीब 630 है। बीडीओ ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत लोग डुमरिया, डिमहा पेट्रोल पंप के पास तथा एनएच की खाली जमीन में बस गए हैं। शेष 20 प्रतिशत के लिए जमीन चाहिए। इसके लिए समृद्ध किसानों से जमीन मांगने की बात उन्होंने कही। बीडीओ के साथ एसडीओ ने भी कहा कि बसने लायक सरकारी जमीन की खोज हो रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...