02 जून, 2009
जल्द मिलेगी निजात, खुलेंगे नये एटीएम
एटीएम काउंटरों से रुपये निकासी के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कमर कस ली है। बैंक प्रबंधन ने शहर में कम से कम चार-पांच नये एटीएम काउंटरों को खोलने की योजना बनाई है। इस संदर्भ में बैंक के एजीएम गोपाल प्रसाद ने बताया कि शहर में एसबीआई के कम एटीएम काउंटर होने के कारण दूर-दराज स्थानों के ग्राहक रुपये निकासी के लिए अपने नजदीकी काउंटरों में आते हैं। जिसके चलते प्रत्येक काउंटरों में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है। जिसके कारण ग्राहकों खासकर महिलाओं और युवतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की तकलीफों को संज्ञान में लेते हुए बैंक प्रबंधन ने शहरी क्षेत्र में चार-पांच नये एटीएम खोलने की योजना बनाई है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि योजना को अमली जामा जल्द ही पहना दिया जाएगा। श्री प्रसाद ने बताया कि बरारी और बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम काउंटरों में ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक-एक अतिरिक्त एटीएम मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...