पश्चिम बंगाल और उडीसा समुद्र तटों के पास उठा समुद्री तूफान अब कोलकाता की ओर बढ़ रहा है। महानगर में भारी वर्षा और आंधी से यातायात में बाधा पहुंची है और कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। वर्षा का पानी भर जाने से ट्राम- बस सेवा में भी व्यवधान आया है। तूफान के कारण महानगर में बिजली और टेलीफोन सेवाएं ठप पड़ गई हैं। तूफान के कारण कोलकाता में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
मौसम विभाग ने तूफान के और तेज होने का पूर्वानुमान करते हुये समुद्र तट पर रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा मछली मारने के कामों को पूरी तरह से स्थगित करने की सलाह दी है। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से घरों के अंदर रहने की भी सलाह दी गयी है।
मौसम विभाग का कहना है कि “एला” नाम के इस समुद्री तूफान के और तेज होने पर तटीय क्षेत्रों में काफी संख्या में पेड उखड सकते है। इससे संचार एवं बिजली आपूर्ति की लाइनें टूट सकती है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।मौसम विभाग ने यहां बताया कि तूफान के कारण आज अपराह्न 90 से लेकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती है।मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान आज अपराह्न या शाम तक सागर प्रायदीप के पास से पश्चिम बंगाल तट को पार कर सकता है।
पूर्वानुमान के अनुसार अगले 18 घंटों में पश्चिम बंगाल और उडीसा के तटों के पास तूफान की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके कारण दो से तीन मीटर उंची समुद्री लहरें उठ सकती है और इससे पश्चिम बंगाल के 24 परगना और मिदनापुर जिले के समुद्र के पास के इलाके जलमग्न हो सकते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...