कोलकाता में तेज बारिश , आंधी-तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। परिवहन सेवा ठप हो गई है। मेट्रो रेलवे की पटरियों पर पेड़ गिरने के कारण मेट्रो सेवा भी बाधित हुई। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दोपहरबाद तक ज्यादा तर दफ्तरों में कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। सूत्रों ने बताया कि बंगाल की खड़ी में उठे चक्रवात की वजह से कोलकाता में चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने चक्रवात की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उड़ीसा के तटीय इलाकों और बंदरगाहों पर भी तूफान की चेतावनी दी गई है। वहां मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। चक्रवात की स्थिति के कारण वहां तेज हवाएं चल रही हैं और पानी का बहाव भी काफी तेज है।
तूफान और तेज बारिश के चलते कोलकाता की ट्राम सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है।मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक चंद्रबाली और पारादीप बंदरगाहों पर खतरे के संकेत 7 और 5 के स्तर तक पहुंच गए हैं। तूफान की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के भी आदेश दिए हैं।
मौसम अधिकारी के अनुसार चक्रवात 'आइला ले' फिलहाल पारादीप से 140 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित है। इस कारण राज्य के अनेक क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश की भी संभावना है। राज्य के सभी तटीय जिलों के अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क कर दिया गया है।
कल रात से जारी तेज बारिश और तूफान से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रेलगाड़ियों का यातायात बाधित हुआ है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...