कोसी की जनता ने शनिवार को एक बार फ़िर नवगछिया दौरे पर आए सांसद शाहनवाज हुसैन को विजय घाट पर पक्का पुल बनवाने की घोषणा कीओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। राजग नेताओं व प्रशासनिक अमलों के साथ सांसद ने कोसी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त पीपा पुल का भी जायजा लिया। इस दौरान वे कोसी क्षेत्र की एक बड़ी आबादी के आवागमन संबंधी समस्या से रू-ब-रू हुए। विजय घाट पर मौजूद ग्रामीणों को आश्वस्त किया की हर कीमत पर विजय घाट पर पक्का पुल बनेगा। सांसद ने बताया कि पक्का पुल का डीपीआर तैयार हो चुका है। कई करोड़ की लागत से पक्का पुल बनेगा। आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए नाबार्ड के पास भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
लोगों ने उनसे विजय घाट पर नाव परिचालन में अधिक किराया वसूली की शिकायत करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए की लोगों को नाव से यात्रा करने में उचित भाड़ा लगे। सांसद से लोगों ने पीपा पुल बंद होने के बाद इलाके में छिनतई की घटनाओं में हुई वृद्धि पर भी अंकुश लगाने का अनुरोध किया।
इसके पूर्व सांसद ने खरीक प्रखंड के काजी कौरेया व बड़ी अठगामा में गंगा नदी पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य की प्रगति का आकलन करते हुए कार्य की रफ्तार तेज करने का निर्देश संवेदक व कार्यपालक अभियंता को दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष साहू, जद यू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, जिला मंत्री अजय चौधरी, सांसद प्रवक्ता मृणाल शेखर, जदयू के राज्य परिषद सदस्य विमलदेव राय, नगर अध्यक्ष ज्ञानसक कुमार, एसडीओ कपिलदेव महतो,गुलाब सिंह, मुकेश राणा, मो। नईम, वार्ड पार्षद विनोद मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...