सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से ऐसे सभी उत्पादों पर रविवार से चित्र के जरिये चेतावनी आना शुरू हो जायेगा.
तंबाकू कंपनियों की आपत्ति को खारिज कर दिया गया है और अब से उत्पादों पर बिच्छू और फेफड़े का चित्र स्पष्ट रूप से लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. पैक के 40 फीसदी मुख्य भाग पर यह चित्र छापना अनिवार्य होगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में स्पष्ट रूप से कहा था कि उत्पाद कोई ऐसा संदेश जारी नहीं कर सकते जो प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर किसी तंबाकू ब्रांड या तंबाकू के प्रयोग को बढ़ावा दे. तंबाकू उत्पादकों के कड़े प्रतिरोध के बावजूद सरकार का यह आदेश आया है.
सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में सिगरेट बीड़ी और गुटका निर्माताओं को पैकेट पर खोपड़ी और हड्डी का चित्र और तंबाकू के सेवन से मौत की चेतावनी छापने का निर्देश दिया था. बहरहाल उस समय इसे लागू नहीं किया जा सका. तब सरकार ने एक दिसंबर की अंतिम समय सीमा तय की थी.
इस समय सीमा को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया जब तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह ने समय सीमा 31 मई कर दी. उत्पादकों ने समय सीमा को रूकवाने के लिए लाबिंग की थी.
मंत्रालय ने तब कहा था कि अब सचित्र चेतावनी 31 मई 2009 से प्रभावी होगी.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
देश में स्वाइन फ्लू से चार रोगियों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 93 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...