14 अप्रैल, 2009
जेल प्रशासन के लिए सिर दर्द बने दबंग बंदी
नवगछिया जेल प्रशासन के लिए उपकारा में बंद छह बंदी परेशानी का सबब बन गये हैं। इन बंदियों की हरकत से परेशान जेल प्रशासन इन्हें भागलपुर कारा भेजने की सोच रहा है। इसके लिए एक प्रस्ताव जेल अधीक्षक को भेजा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल के ये बंदी अपनी दबंगता के बूते जेल में मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक समान रखकर जेल प्रशासन की नींद उड़ाए हुए हैं। उधर जेल की सुरक्षा में लगे बीस होमगार्ड व 12 बीएमपी जवानों को चुनावी ड्यूटी में लगा देने से जेल की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन चिंतित हो उठा है। जेल के बाहरी सुरक्षा की कमान चार सैप जवान संभाल रहे हैं जबकि अंदरूनी कमान आठ कक्षपालों के जिम्मे आ गया है। ऐसे में जेल की सुरक्षा की ड्यूटी जेलर को करनी पड़ रही है। बताते चलें कि नवगछिया उपकारा में इस समय कुल बंदियों की संख्या 311 है। उनमें दो महिला बंदी हैं। हालांकि जेल प्रशासन का दावा है कि जेल की सुरक्षा चुनाव को लेकर बढ़ा दी गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...