14 अप्रैल, 2009
आहत प्रेमी ने जेल में शुरू किया अनशन
11 माह से शादी की नीयत से अपहरण के मामले में जेल में बंद कटचीरा गांव के एक विचाराधीन कैदी मुन्ना मंडल ने प्रेमिका की शादी अन्य युवक से कराए जाने से आहत हो जेल में चार दिनों से अनशन पर है। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन को रविवार की शाम को मुन्ना के अनशन पर जाने की जानकारी मिली। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले चार दिनों से खाना नहीं खा रहा है। वह पानी पीकर ही अपना समय गुजार रहा है। जेलर अजय प्रताप सिंह का कहना है कि मुन्ना ने जेल प्रशासन को अनशन की लिखित जानकारी नहीं दी है। लिहाजा वे उसकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। जब उसके प्रेमिका की शादी पूर्व में उसके साथ हो चुकी है तब उसके घरवालों द्वारा उसकी दोबारा अन्य युवक से करना अनुचित है। उसका यह भी कहना है कि लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके विवाह को कानूनी वैधता नहीं मिल सकी थी। उसके निकटवर्ती लोगों ने बताया कि इन दिनों वह जेल लाइब्रेरी में ओशो साहित्य पढ़ कर प्रेम को समझने का प्रयास कर रहा है। मुन्ना एक साल पहले अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़ कर भाग गया था। उसने भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में उसके साथ विवाह रचा ली थी। इस बीच लड़की के पिता ने मुन्ना के खिलाफ नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगा गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके कारण उसने 24 जून 2008 को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था तब से वह जेल में बंद है। मुन्ना का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका के बिना जिंदा नहीं रह सकता। जेलर अजय सिंह ने बताया कि अगर मुन्ना अपनी आपबीती की लिखित जानकारी जेल प्रशासन को देगा तो वे काूनन के तहत एक बंदी को मिलने वाली हर कानूनन मदद दिलवाएंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...