15 मार्च, 2009
शाहनवाज पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकीFIR on Ex Central Minister at Bihpur
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रविवार को भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से संभावित भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद शाहनवाज हुसैन सहित चार लोगों पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। डीएम के निर्देश पर बिहपुर बीडीओ मो. अरशद फिरोज के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एसडीओ कपिलदेव महतो और बीडीओ ने झंडापुर के समीप नेशनल हाइवे पर मंटू मोदी की सार्वजनिक स्थल पर मौजूद पान की दुकान में शाहनवाज हुसैन व तकनीकी मंच के प्रदेश अध्यक्ष ई. शैलेन्द्र का फोटोयुक्त कैलेंडर दुकान में लगा पाया। अधिकारियों को दुकानदार ने बताया कि आज ही व्यास चौधरी ने कैंलेंडर लगाया है। जब उससे पूछा गया कि उसने कैलेंडर क्यों नहीं हटाया तो दुकानदार ने इसे अपनी भूल बताया। मामला आचार संहिता से जुड़ा देख तत्काल वहां पर झंडापुर ओपी प्रभारी को तलब किया गया। इसी मामले में बिहपुर बीडीओ ने सांसद शाहनवाज हुसैन, ई. शैलेन्द्र, व्यास चौधरी, मंटू मोदी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए इसकी सूचना डीएम को दी गयी। FIR on Ex Central Minister cum BJP Leader Md Sahanwaj Hussain and BJP state leader Engr Kumar Sailendra at Bihpur Police station under Naugachia police District on 15-3-2009.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
देशभर में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द जेट एयरवेज के चा र सौ पायलट सोमवार रात सार्वजनिक छुट्टी पर चले गए। इसके चलते देशभर में कंपन...